अब 'दो कौड़ी' का आदमी 'घुटनों' पर लाएगा सरकार पांच लाख प्रतिशत बनेगी कांग्रेस की सरकार अध्यक्ष पटवारी का बयान

Jun 3, 2026 - 08:43
 0  48
अब 'दो कौड़ी' का आदमी 'घुटनों' पर लाएगा सरकार पांच लाख प्रतिशत बनेगी कांग्रेस की सरकार अध्यक्ष पटवारी का बयान

सीएम मोहन यादव द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दिए गए बयान के साइड इफेक्ट अब धीरे-धीरे दिखने लगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम मोहन के बयान पर पहले सामान्य प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो गांधी वादी विचारधारा के हैं लिहाजा वो इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। लेकिन अब कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके जवाब देने का तरीका अलग होगा और उसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा वो ढाई साल से विपक्ष की भूमिका में हैं और पूरी इमानदारी से अपनी भूमिका निभा रहे हैं और उसका मेडल सीएम मोहन यादव ने तीन दिन पहले दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने ये भी कहा कि वो अपना काम करते रहेंगे। मोदी की जो गारंटी दी गई थी उसे पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएम मेडल देते रहें और हम गरीब की,किसान की बेरोजगार की लड़ाई लड़ते रहेंगे और एक दिन सरकार को घुटनों पर लाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने ये भी कहा कि यह तय है कि अगले चुनाव में पांच लाख पर्सेंट कांग्रेस की सरकार बनेगी। गौरतलब है कि तीन दिन पहले सुजानपुर में आयोजित एक सभा के दौरान सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ कई शब्द बोले थे। उसके बाद सीएम के बयान के समर्थन में भाजपा मीडिया विभाग ने सोशलवार शुरु कर दिया। जीतू पटवारी के विवादित बयानों को सोशल मीडिया में डालने का क्रम शुरु हो गया जिसके चलते पहले तो कांग्रेस शांत रही लेकिन अब धीरे-धीरे कांग्रेस की तरफ से बयानों का सिलसिला शुरु हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow