महाकाल की धरती पर 'रामजी' को 500 करोड़ रुपये की जमीन सिर्फ एक रुपये में बिकी 'पटवारी ने खसरे का' दिल्ली में किया खुलासा

Jun 24, 2026 - 19:51
 0  98
महाकाल की धरती पर 'रामजी' को  500 करोड़ रुपये की जमीन सिर्फ एक रुपये में बिकी 'पटवारी ने खसरे का' दिल्ली में किया खुलासा

उज्जैन में कथित जमीन खरीदी का मामला भोपाल से होते हुए दिल्ली तक पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव पर बड़ा आरोप लगाया है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि सीएम ने अपने करीबी को 500 करोड़ रुपये की जमीन 1 रुपये में दी है। जीतू पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उज्जैन में 500 करोड़ रुपये की जमीन एक ट्रस्ट को 1 रुपए में दे दी गई। उसके ट्रस्टी रामजी नाम के व्यक्ति हैं। जो CM यादव के सांस्कृतिक सलाहकार हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी। अयोध्या में चंदा चोरी और महाकाल में जमीन लूट- ये BJP का नया मॉडल है। दरअसल यह पूरा दावा एक अंग्रेजी अखबार के द्वारा किया गया था। जिसे कांग्रेस ने दोनों हाथ से लपकते हुए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएम बनने के बाद मोहन यादव और उनके परिवार के सदस्यों ने उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीदी है। इस पूरे आरोप के बाद मोहन कैबिनेट के सभी मंत्री सीएम के बचाव में उतर आए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow