रीवा में आएगा 28 हजार करोड़ से अधिक का निवेश पांच हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Rajendra Shukla ने नवीन सर्किट हाउस रीवा में आयोजित बैठक में कहा कि टाटा एनर्जी ग्रुप द्वारा रीवा में ऊर्जा के क्षेत्र में 28 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। इससे क्लीन और ग्रीन एनर्जी मिलने के साथ-साथ लगभग 5 हजार व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिलेगे। परियोजना के पूरा होने पर इससे एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए चिन्हित की गई जमीनों के भू- अर्जन की कार्रवाई शीघ्र पूरी करके टाटा एनर्जी को जमीन उपलब्ध कराएं। डिप्टी सीएम ने कहा कि अधो संरचना विकास का लाभ हमें तभी मिलेगा जब विभिन्न क्षेत्रों में निवेश होकर रीवा जिले का तेजी से आर्थिक विकास हो। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से रीवा में आयोजित इंडस्ट्रियल कांक्लेव के अब सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। कई निवेशक रीवा में निवेश के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर से भी उन्हें अच्छा सहयोग मिल रहा है। रीवा से लगे हुए मैहर जिले के अमझर में भी औद्योगिक विकास के लिए 400 एकड़ जमीन चिन्हित कर दी गई है इसमें लगभग 50 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। अब सवाल इस बात का उठता है कि रीवा में इंडस्ट्री लगाने की योजना तो पिछले कई से बन रही है लेकिन अब तक इंडस्ट्री सिर्फ कागजों पर ही लगती रही है। उल्टे रीवा की शासकीय भूमि समदड़िया जैसे बिल्डर के हाथों औने-पौने दामों में दी जाती रही हैं। बैठक में अध्यक्ष नगर निगम वेंकटेश पांडे कमिश्नर रीवा बीएस जामोद सीसीएफ राजेश राय कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल तथा टाटा एनर्जी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उम्मीद यही है कि इस बार जो प्रयास हो रहे हैं वो कागज के बाहर धरातल में भी दिखाई पड़ेंगे।
What's Your Reaction?