पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तेज अप्रैल के अंदर 7500 आरक्षों के ज्वाइनिंग की तैयारी
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब पूरी प्रक्रिया मात्र छह माह के भीतर संपन्न की जा रही है। आमतौर पर पुलिस आरक्षकों की भर्ती में एक से डेढ़ वर्ष का समय लग जाता था। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार,भर्ती प्रक्रिया की गति को बनाए रखने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) और परिणाम की घोषणा के लिए सख्त समय-सीमा तय की गई है। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित 54 हजार अभ्यर्थियों के लिए मार्च में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है। पुलिस शारीरिक परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वर्तमान में शारीरिक दक्षता परीक्षा समाप्त कराने के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में मैदानी परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी जिन्हें एक माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार पुलिस मुख्यालय कड़े सुरक्षा उपाय अपना रहा है। पहली बार शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी 'फेस रिकग्नीशन सिस्टम' (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल से अभ्यर्थियों का डेटा प्राप्त कर लिया है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती निकाली थी जिसके तहत भर्ती प्रक्रिया निकाली गई थी।
What's Your Reaction?