डबरा में बने विश्व के पहले नवग्रह शक्तिपीठ में 10 फरवरी को विशाल कलश यात्रा से शुरु होगा धार्मिक आयोजन

Feb 7, 2026 - 09:44
 0  95
डबरा में बने विश्व के पहले नवग्रह शक्तिपीठ में 10 फरवरी को विशाल कलश यात्रा से शुरु होगा धार्मिक आयोजन

डबरा में निर्मित देश के इकलौते नवग्रह मंदिर पर दस से बीस फरवरी तक आयोजित होने जा रहे नवग्रह शक्ति पीठ  प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 
बृहद स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिसके तहत कलेक्टर रुचिका चौहान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गौरतलब है कि 10 फरवरी को तहसील मंदिर से विशाल कलश यात्रा के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा तहसील मंदिर तक जाएगी। यहां 11 से 13 फरवरी तक पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा का श्रवण कराएंगे, वहीं 14 से 16 फरवरी तक कुमार विश्वास का कार्यक्रम अपने अपने राम एवं 17 से 20 फरवरी तक पं. धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा, भाजपा के केंद्रीय शीर्षस्थ नेताओं के साथ देशभर की हस्तियां शिरकत करेंगी। एसपी धर्मवीर सिंह को संपूर्ण पुलिस एवं यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बसों चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित कर सीएमओ डबरा के माधयम से आवश्यक व्यवस्थाएं करना टेंट कुर्सी माइक की व्यवस्था एसपी के निर्देशन में सीएमओ करेंगे। कार्यक्रम स्थल तक आने जाने के लिए समस्त मार्गों का मेप तैयार करना तथा खोया-पाया सेंटर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर आपातकालीन व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखकर वैकल्पिक मार्ग चिन्हित कर मॉकड्रिल करना।वनमंडलाधिकारी को कार्यक्रम स्थल के आसपास मधुमक्खी एवं वन्यपशुओं के प्रभावी नियंत्रण की व्यवस्था करना। बैरीकेटिंग के लिए बांस बल्ली लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करना। इसके अलावा व्हीआईपी मार्गों पर वॉलेंटियर की तैनाती करना। नगर निगम आयुक्त संघप्रिय को कार्यक्रम स्थल पर चलित शौचालय, फायर बिग्रेड, पानी टैंकर, सफाई मशीन के अलावा धूल नियंत्रित करने के लिए फोगर की व्यवस्था करना। सीईओ जिला पंचायत एवं कार्यपालन यंत्री पीएचई को कार्यक्रम स्थल को स्वच्छ बनाए रखने की व्यवस्था सौंपी है। एडीएम सीबी प्रसाद को कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीईओ जिला पंचायत एवं एसडीएम डबरा को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ स्टेशन व बस स्टेंड पर भीड़ को एकत्रित न होने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कानून व्यवस्था बिगड़ने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमएचओ को अस्थाई हॉस्पीटल, डॉक्टर, नर्स, स्टाफ  की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow