मप्र में करीब डेढ़ फीसदी पहुंची बेरोजगारी दर और सतना में अडानी ग्रुप में बरोजगारों की लगी भीड़ इसका प्रमाण

Feb 3, 2026 - 14:10
 0  90
मप्र में करीब डेढ़ फीसदी पहुंची बेरोजगारी दर और सतना में अडानी ग्रुप में बरोजगारों की लगी भीड़ इसका प्रमाण

केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मोहन यादव ने कई मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि यह समावेशी बजट है। अंत्योदय की भावना को ध्यान में रख कर बजट तैयार किया गया है। मोदी सरकार ने अपना 12वां बजट पेश किया है जिसमें आकांक्षाओं को उड़ान देने का काम किया गया है। निवेश और उद्योगों को अनुकूल माहौल देने की कोशिश है। बजट में एमएसएमई को लेकर भी काफी फोकस किया गया है। फार्मा सेक्टर में लंबी छलांग होगी। डिजिटल निवेश में एमपी भी कदम से कदम मिलाएगा। कार्टन फैक्ट्रियां डूबी क्योंकि उनको ठीक प्रोत्साहित नहीं किया गया। मध्यम श्रेणी की उद्यमिता तीन प्रकार की है। महिलाओं के लिए सरकार ने बजट में पर्याप्त व्यवस्था की है। प्रत्येक जिलों में छात्रावास खोलने के लिए बड़ी योजना है। महिलाओं को रोजगार देने के लिए प्रशिक्षित करने के लिए जो प्रयास है वो बहुत बढ़िया है। इस बजट में एमपी को लेकर भी काफी कुछ है। राज्य सरकार ने मेट्रोपोलिटन सिटी का जो प्रयास किया है उसको भी केन्द्र के बजट से बल मिलेगा। बैंकिंग सुधार करने पर भी जोर दिया गया है। सामाजिक समावेशन आधारित आर्थिक विकास का प्रयास किया गया है। केन्द्रीय बजट सिर्फ दस्तावेजी करण नहीं है इसमें भविष्य की चुनौतियों से निपटने का प्रयास किया गया है। लोक लुभावन बजट के बजाय भविष्य को मजबूत करने का काम किया गया है। आसपड़ोस की स्थिति भी देख लो। पीएम यादव ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कटोरा लेकर दूसरे देशों के पास जाना पड़ता है और उनकी सर्तें माननी पड़ती हैं। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर करीब डेढ़ फीसदी तक आ गई है। लेकिन सीएम की बात को उस वक्त और बल मिला जब सतना में अडानी सीमेंट कार्यालय में भर्ती के नाम पर भारी भीड़ जुटने से 2 फरवरी 2026 को हंगामे की स्थिति बन गई। सोशल मीडिया के माध्यम से फैली खबर के बाद नौकरी पाने के लिए सैकड़ों बेरोजगार युवक, यहां तक कि बाउंड्रीवॉल और छत पर चढ़ गए, जिससे इंटरव्यू रद्द करने पड़े और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। अब इस बात से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में बेरोजगारी दर क्या है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow