'सनातन' का चोला ओढ़ कर बयान देने वालों के राज में तीन साल से सेक्स रैकेट के साथ धर्मांतरण होता रहा और पुलिस देखती रही

Feb 27, 2026 - 10:01
 0  104
'सनातन' का चोला ओढ़ कर बयान देने वालों के राज में तीन साल से सेक्स रैकेट के साथ धर्मांतरण होता रहा और पुलिस देखती रही

भोपाल में कुछ ऐसे नेता हैं जो माथे पर मोटा तिलक लगाकर सनातन का चोला ओढ़ कर चलते हैं। सुबह होते ही हिंदू और मुस्लिम करने लगते हैं और इसी भोपाल में आए दिन धर्मांतरण के मामले सामने आते जा रहे हैं। जिस प्रकार से रोजगार का प्रलोभन देकर हिंदू युवतियों और महिलाओं को दुष्कर्म, मतांतरण और देह व्यापार के धंधे में अमरीन और आफरीन जैसी दोनों बहनों ने महिलाओं को अपने जाल में फंसाया क्या इसकी जानकारी किसी को नहीं रही होगी। राजधानी के  बागसेवनिया स्थित सागर रॉयल विला कॉलोनी में किराये से रहकर दोनों बहनें आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित कर रही और उसकी जानकारी न किसी सफेद पोश नेता को लगी और न ही खाकी वर्दी पहनने वालों को यह भी एक आश्चर्य की बात है। किसी तरह से जब पीड़िताएं सामने आईं तो पुलिस की लंबी नींद खुली और फिर उसके बाद कार्रवाई की सिलसिला शुरु हुआ।अब कॉलोनी के रहवासी और फ्लैट में काम करने वाली बाई ने भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। Mukhbir को पड़ोसियों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से संबंधित फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं, जहां देर रात तक अजनबियों की आवाजाही लगी रहती थी। रहवासियों के अनुसार, अमरीन के फ्लैट में रोज नए-नए लोग आते थे। शाम ढलते ही आवाजाही शुरू हो जाती थी, जो आधी रात के बाद तक चलती थी। कई बार दो-दो, तीन-तीन बजे तक दरवाजे खुलते-बंद होते रहते थे। साथ ही कई बार तेज आवाज में लड़ाई होने के कारण पड़ोसियों ने कॉलोनी की सोसायटी में भी शिकायतें की हैं।अमरीन बीते तीन साल से सागर रॉयल विला के सी स्टार अपार्टमेंट में चौथे फ्लोर के फ्लैट नंबर 301 में रहती थी। उसके साथ छोटी बेटी, प्रेमी चंदन रहता था। आफरीन की मां का भी घर में कभी-कभार आना जाना होता था।मामला हाई प्रोफाइल होने के बाद जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की तो पता चला कि बागसेवनिया पुलिस को अब तक अमरीन के द्वारा सेक्स रैकेट चलाने के काफी सबूत मिले हैं। पीड़िताओं ने भी इसके आरोप लगाए हैं। ऐसे में सामने आया है कि अमरीन ने कई लोगों को दुष्कर्म के केस में फंसाया है। अब सवाल इस बात का उठता है कि तीन साल से सेक्स रैकेट चल रहा था और उसकी जानकारी किसी को नहीं हुई जो खुद ही कई सवालों को जन्म दे रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow