सेक्स रैकेट से लग्जरी लाइफ जीने वाली अमरीन-आफरीन के पीछे कौन हैं क्या वो सच्चाई जनता के सामने आएगी

Feb 28, 2026 - 09:12
 0  91
सेक्स रैकेट से लग्जरी लाइफ जीने वाली अमरीन-आफरीन के पीछे कौन हैं क्या वो सच्चाई जनता के सामने आएगी

भोपाल के अब्बास नगर से शुरू हुआ सेक्स रैकेट का नेटवर्क होशंगाबाद रोड स्थित 'सागर रॉयल विला' तक फैल चुका था।  दो सगी ब्यूटीशियन बहनों अमरीन उर्फ माहिरा और आफरीन ने सेक्स रैकेट के अपने बिजनेस को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए गरीब,बिधवा हिंदू महिलाओं को अपने झांसे में लिया। दोनों बहनों ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ पीड़िताओं से हमदर्दी दिखाई उनका विश्वास जीता और फिर अपने स्पा में काम करने के लिए राजी किया। जैसे ही महिलाएं स्पा सेंटर में काम करने के लिए पहुंची तो दिन बीतने के साथ दोनों बहनें अपने मंसूबों को अंजाम देने लगी। सिधवा महिला पर पति की मौत को लेकर तंज कसती और कहती नमाज बढ़ो जन्नत नसीब होगी। दोनों खूबसूरत हसीनाओं ने धीरे-धीरे अपने कुनबे को बढ़ाया और गरीब बेसहारा कई महिलाओं को अपने ग्रुप में जोड़ लिया। नशे की दवाइयां देकर उनका दैहिक सोषण करवाया और फिर वीडियो बना कर महिलाओं को ब्लैक मेल किया। आश्चर्य की बात यह भी रही कि एक-दो पीड़िताओं ने हिम्मत जुटा कर मिसरोद पुलिस के पास अपनी शिकायत करनी चाही तो उन्हें पुलिस के द्वारा उल्टे डरा धमका कर भगा दिया गया। इसलिए डरी सहमी पीड़ित महिलाओं के पास सैक्स रैकेट में शामिल होने और दोनों बहनों की बात मानने के अलावा और कोई रास्ता भी नहीं बचा था। इस बीच अमरीन-आफरीन ने पीड़ित महिलाओं के बल पर अपनी लग्जरी लाइफ तैयार कर ली। दोनों ने सेक्स रैकेट को कमाई का बेहतर जरिया बनाया और मजबूर महिलाओं को बेच कर खूब पैसे कमाए। फिलहाल अब रैकेट की सरगना गिरफ्तार हो चुकी हैं और पुलिस उनसे लगातार जानकारियां हासिल करने का प्रयास कर रही है। लेकिन मछली कांड के बाद आए इस मामले से यह साबित हो गया कि अपराध कितना भी बड़ा य छोटा हो एक दिन सबके सामने आ ही जाता है। लेकिन किसी भी अपराध के पीछे खाकी और सफेदपोशों का हाथ जरुर होता है तभी इतने बड़े अपराध फलते और फूलते हैं। अब भी राजधानी में पता नहीं कितने रैकेट संचालित हो रहे होंगे और पुलिस अपनी आंखों में पट्टी बांध कर उन अपराधों को सींचने का काम कर रही होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow