'ई- सुश्रुत' के जरिए स्वास्थ व्यवस्था में आएगी नई क्रांती
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग बड़ी व्यवस्था लागू करने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था के तहत मरीज घर बैठे अपॉइंटमेंट ले सकेंगे और जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही मरीज के सभी मेडिकल रिकॉर्ड उसकी आभा (ABHA) आईडी से जुड़े रहेंगे, जिससे जरूरत पड़ने पर किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने पर दस्तावेज आसानी से ट्रांसफर किए जा सकेंगे। स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों के मुताबिक, अगले दो से तीन महीनों में ‘ई-सुश्रुत’ के जरिए ये सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। अब तक अलग-अलग सॉफ्टवेयर पर खर्च किए गए करोड़ों रुपये की व्यवस्थाओं को भी इसी एकीकृत सिस्टम में समाहित किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। इस व्यवस्था से अस्पतालों की भीड़ खत्म करने में एक बड़ी मदद मिलेगी। घर बैठे ही लोगों को रिपोर्ट भी मिल जाएगी।
What's Your Reaction?