मोहन सरकार पर बड़ा अपडेट खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की लिस्ट हो रही तैयार

Feb 15, 2026 - 09:25
 0  102
मोहन सरकार पर बड़ा अपडेट खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की लिस्ट हो रही तैयार

मोहन सरकार के दो साल बीतने के बाद अब प्रदेश की सरकार ने सिर्फ अपने कामों की लगातार समीक्षा कर रही है बल्कि खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों का डाटा भी तैयार किया जा रहा है। जिन मंत्रियों के विभाग में दो साल में कुछ खास काम नहीं हुआ है उनकी परफॉर्मेंस पर सरकार अलग से काम कर रही है। जो मंत्री कई बार चेतावनी देने के बाद भी अपने विभागों के काम में सुधार नहीं कर पाए उनके उनकी लिस्ट सरकार ने बनाना शुरु कर दिया है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार सीएम मोहन यादव ने पिछले दिनों हुए दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल फेरबदल की अनुमति भी दे दी है। और उसके बाद ही मंत्रियों के विभागों पर सरकार ने अपनी वक्र दृष्टि डालने का काम शुरु कर दिया है। करीब आधा दर्जन ऐसे मंत्री हैं जिनके विभागों में दो साल के हिसाब से परफॉर्मेंस में काफी कमी देखी गई है। जिन्हें सरकार से बाहर करने का काम किया जाएगा और कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जाएगा। कुल मिला कर एक दर्जन मंत्रियों पर सरकार के फैसले का असर देखने को मिलेगा। क्योंकि अब सरकार चुनावी मोड में काम करने के मूड में हैं लिहाजा सरकार चाहती है कि जब वो जनता के पास जाए तो उसके पास एक विजन तैयार रहें और वो जनता को बता सके कि लापरवाही करने वालों को बक्सा नहीं जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow