इंदौर में मुलाकात और भोपाल में चर्चा आखिर सुमित्रा ताई और जीतू पटवारी के बीच कौन सी खिचड़ी पकी

Jan 16, 2026 - 13:39
 0  110
इंदौर में मुलाकात और भोपाल में चर्चा आखिर सुमित्रा ताई और जीतू पटवारी के बीच कौन सी खिचड़ी पकी

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इन दिनों इंदौर दौरे पर हैं। और गंदे पानी से अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश में जुटे हैं। दरअसल जिस प्रकार से इंदौर में दूषित पानी मामले में कई लोगों की जान गई और जिम्मेदार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घंटा शब्द का इस्तेमाल किया उससे सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर की जनता में सरकार और मंत्री के बीच आक्रोश देखने को मिला। इस पूरी घटना में कांग्रेस नेताओं की तरफ से कुछ खास प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। लेकिन जब राहुल गांधी के इंदौर आने की तारीख तय हुई तो कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी शाख बचाए रखने के लिए इंदौर की तरफ रुख कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष का दौरा उस वक्त और दिलचस्प बना गया जब वो भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुमित्रा ताई के निवास पर अचानक मिलने पहुंचे। सुमित्रा ताई ने भी कांग्रेस अध्यक्ष का तिल गुड़ की मिठास के साथ स्वागत किया। लेकिन दोनों की इंदौर के बंद कमरे में हुई मुलाकात के चर्चे अब भोपाल में खूब हो रहे हैं। गौरतलब है कि इंदौर दूषित पानी मामला देखने में भले ठंडा लगने लगा हो लेकिन मामला मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के क्षेत्र और विभाग से जुड़ा होने के कारण गंभीर हो गया है। और जीतू पटवारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं ऐसी स्थिति में यह मुलाकात किसी और तरफ ही इशारा कर रही है। कहीं यह मुलाकात पूर्व नियोजित तो नहीं इस बात के चर्चे भी खूब हो रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक भी यही मान कर चल रहे हैं कि मुलाकात हुई है तो कोई खिचड़ी जरुर पक रही होगी। क्योंकि सुमित्रा महाजन वर्तमान में किसी पद पर तो नहीं हैं लेकिन भाजपा की एक बड़ी नेत्री रहीं हैं लिहाजा ऐसे संगीन मौके पर इन नेताओं की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow