सीएम के दिल्ली दौरे सिर्फ राजनीतिक तो नहीं इसके पीछे राजनीतिक अस्थिरता बड़ा कारण

Jan 16, 2026 - 08:56
 0  86
सीएम के दिल्ली दौरे सिर्फ राजनीतिक तो नहीं इसके पीछे राजनीतिक अस्थिरता बड़ा कारण

गुरुवार को मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और काफी देर तक मप्र के सियासी हालातों पर चर्चा की। उसके बाद सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उनसे राजनीतिक विषयों के अलावा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के विस्तार की परियोजना के भूमि-पूजन के लिये उनसे अनुरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट के आयोजन, प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाये जाने, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड-सांची सहकारिता अनुबंध की प्रगति रिपोर्ट के साथ प्रदेश में एनटी नक्सल अभियान की प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में एनटीपीसी  लिमिटेड का सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन स्थित है। ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 1600 मेगावॉट (स्टेज II, 2×800 MW) क्षमता के विस्तार की अनुमति प्रदान की गई है। इसकी कुल लागत 20 हजार 446 करोड़ रूपये है। परियोजना को वर्ष 2029-30 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। यह परियोजना अत्याधुनिक अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसमें एयर कूल्ड कंडेंसर टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है, जो पारंपरिक वॉटर कूल्ड कंडेंसर (कूलिंग टॉवरों के साथ) की तुलना में पानी की खपत को 1/3 कम करता है। सीएम मोहन यादव का यह दौरा की मायनों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार सीएम मोहन यादव आगामी दिनों में मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल भी करने की तैयारी में हैं लिहाजा वो चाहते हैं कि दिल्ली से उन्हें फ्री हैंड मिले तो मंत्रिमंडल का विस्तार करें और जिन मंत्रियों की वर्किंग रिपोर्ट ठीक नहीं उनकी जगह दूसरों को मौका दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow