बीजेपी अध्यक्ष ने जारी की 106 नामों की प्रदेश कार्यसमिति
मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों और कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने यह लिस्ट जारी की है। प्रदेश से 106 नाम शामिल हैं। भाजपा की कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला भी शामिल हैं। 106 कार्यसमिति सदस्यों के अलावा 41 स्थाई आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। जबकि समस्त संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। खास बात यह है कि इसमें भाजपा के कई विधायकों और मंत्रियों के साथ ही भाजपा विधायक संजय पाठक का भी नाम शामिल है। इस सूची में हर वर्ग और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।
What's Your Reaction?