जमीन खरीदी सीएम ने और पेट में दर्द हो रहा पटवारी के जोरदार 'अभिनंदन' होना चाहिए

Jun 23, 2026 - 13:56
 0  139
जमीन खरीदी सीएम ने और पेट में दर्द हो रहा पटवारी के जोरदार 'अभिनंदन' होना चाहिए

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक अखवार का हवाला देते हुए सीएम मोहन यादव और उनके रिश्तेदारों पर बड़ी संख्या में जमीन खरीदने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम मोहन यादव ने खुद के नाम से,पत्नी बेटे और बहू के नाम के अलावा भाइयों और भाभी सहित अपनी बहन के नाम से बड़ी संख्या में जमीन खरीदी है। यह जमीन ऐसे स्थानों पर खरीदी गई है जहां पर आगे चल कर सरकार बड़े विकास कार्यों को अंजाम देने जा रही है। इन जमीनों की चर्चा इसलिए भी है क्योंकि साल 2028 में उज्जैन में महाकुंभ लगने जा रहा है लिहाजा उसे ध्यान में रखते हुए उज्जैन में बड़ी संख्या में विकास कार्य होने हैं। इस मामले को लेकर उज्जैन से ही भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने विधानसभा में सवाल भी लगाया था जिसके बाद उनको प्रदेश संगठन की तरफ से तलब करते हुए वार्निंग भी दी गई थी। लेकिन अब यह मामला एक बार फिर सतह पर आ चुका है। जिसके कारण सीएम मोहन यादव की कुर्सी पर संकट मंडराने लगा है।

क्या है पूरी रिपोर्ट  

1. कब से खरीद: मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को CM पद की शपथ ली, लेकिन 2021 में मंत्री बनने के बाद से ही परिवार/रियल एस्टेट कंपनियों ने जमीन खरीदना शुरू कर दिया था।  

2. कितनी जमीन खरीदी:  
   - 2024-25: 137 प्लॉट, 168 एकड़ जमीन - ₹45 करोड़ में  
   - 2021-2023: 57 प्लॉट, 85 एकड़ जमीन - ₹30 करोड़ में  
   - कुल होल्डिंग: 245 प्लॉट, 335 एकड़ जमीन  

3. किसके नाम कितनी जमीन - "WHO OWNS HOW MUCH":  
   - मोहन यादव: 17 एकड़  
   - पत्नी सीमा यादव: 11 एकड़  
   - बेटा वैभव यादव: 17 एकड़  
   - भाई नारायण यादव: 19 एकड़  
   - भाई नंदलाल यादव: 17 एकड़  
   - कजिन निलेश यादव + पत्नी: 108 एकड़  
   - कजिन गोविंद यादव + परिवार: 47 एकड़  
   - बहन कलावती: 17 एकड़  
   - बहू शालिनी: 10 एकड़  

सवाल क्यों उठ रहे हैं?  

खरीदी गई ज्यादातर जमीन उज्जैन मास्टर प्लान 2035 में प्रस्तावित नए रोड प्रोजेक्ट और कृषि भूमि से रेजिडेंशियल/कमर्शियल में बदलने वाले इलाकों के पास है।  

मोहन यादव 2004-2010 तक उज्जैन डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरपर्सन, 2011-13 में MPTDC के चेयरपर्सन और 2013 से उज्जैन दक्षिण से विधायक रहे हैं। उज्जैन मास्टर प्लान 2035 मई 2023 में आया था, CM बनने से कुछ महीने पहले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow