भोपाल मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट फिल्म सूटिंग सहित अन्य कई व्यवस्थाएं शुरु पांच हजार में मिलेगी सुविधा

May 7, 2026 - 08:34
 0  39
भोपाल मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट फिल्म सूटिंग सहित अन्य कई व्यवस्थाएं शुरु पांच हजार में मिलेगी सुविधा

घाटे में चल रहे भोपाल मेट्रो को लाभ का धंधा बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने  ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ की नीति के तहत अब मेट्रो कोच, स्टेशन परिसरों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन की रणनीति तैयार की है। मेट्रो संचालन के दौरान यात्रियों की सुविधा को बिना प्रभावित किए आयोजन की व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन परिसर पर खड़ी स्थिति में बिना सजावट वाली मेट्रो कोच के इस्तेमाल के लिए इवेंट आयोजकों को पांच हजार रुपये प्रति घंटा में मिलेगी। वहीं, वायडक्ट पर गतिशील बिना सजावट वाली मेट्रो के लिए सात हजार रुपये प्रति घंटा शुल्क देना होगा। बर्थडे, प्री-वेडिंग एवं किटी पार्टी हेतु अधिकतम 50 व्यक्तियों की अनुमति के अतिरिक्त व्यक्ति होने पर मेट्रो प्रबंधन के निर्धारित किराया नियम लागू होंगे। प्रति कोच के हिसाब से 20 हजार रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। आयोजन के बाद नियमों का पालन होने पर ही यह राशि लौटाई जाएगी। राज्य सरकार ने भोपाल को मेट्रो सिटी बनाने के लिए ट्रेन को धरातल में उतारा था लेकिन सरकार की यह योजना अब सिर्फ पर्यटन का केन्द्र ही बनती नजर आ रही है। इसी लिए अब मेट्रो कार्पोरेशन ने पर्यटन से ही घाटे की भरपाई की रणनीति तैयार कर ली है। मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे सेलिब्रेशन भी किए जा सकेंगे। इसके लिए लोगों को एक घंटे के 5 से 7 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। 15 दिन पहले बुकिंग भी करानी होगी। नियम और टाइमिंग दोनों का ध्यान रखना होगा। गौरतलब है कि भोपाल में मेट्रो का उद्घाटन पिछले साल 20 दिसंबर को हुआ था। इसे 21 दिसंबर से आम लोगों के लिए खोला गया था। इससे पहले इंदौर में 31 मई 2025 से मेट्रो ट्रैक पर दौड़ने लगी थी। शुरुआत में बड़ी संख्या में लोग मेट्रो का सफर करने पहुंचे लेकिन अब यात्री लगातार घट रहे हैं। यही कारण है कि अब मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 'सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स' की शुरुआत की है। बर्थ-डे हो या प्री-वेडिंग, फिल्म की शूटिंग और इवेंट्स, मेट्रो अब नया डेस्टिनेशन बनेगा। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में चल रही मेट्रो में ये सुविधा पहले से लागू है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow