दो नवंबर से कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लगेगी 'क्लाश' नौ को राहुल गांधी राजनीतिक मामलों की ले सकते हैं बैठक

Oct 22, 2025 - 09:14
 0  172
दो नवंबर से कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लगेगी 'क्लाश' नौ को राहुल गांधी राजनीतिक मामलों की ले सकते हैं बैठक

मप्र कांग्रेस के द्वारा चलाए गए संगठन सृजन अभियान के बाद अब जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देने का सिलसिला शुरु हो रहा है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देने के लिए पहले से ही रणनीति तैयार की गई है लेकिन राहुल गांधी के आने की डेट फाइनल नहीं होने के कारण जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग का मामला लगातार ठंडे बस्ते में जाता रहा है। बिहार चुनाव के कारण राहुल गांधी वहां व्यस्त हो गए और एमपी कांग्रेस को उनकी डेट नहीं मिल पाई। बिहार में छह और 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। लिहाजा राहुल गांधी के फ्री होने की संभावना बन गई है। इसी लिए कांग्रेस की तरफ से अब एक बार फिर जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग की तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार राहुल गांधी नौ नवंबर को पचमढ़ी दौरे पर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि एक सत्र में राहुल गांधी जिला कध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इसी दौरान राजनीतिक मामलों के समिति की बैठक आयोजित की जानी है जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस शिविर में नेतृत्व कौशल,संगठन सृजन, सबको साथ लेकर चलने, समाज के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने के साथ इंटरनेट मीडिया के उपयोग सहित अन्य विषयों पर अलग-अलग नेताओं के संबोधन होंगे। पार्टी की विचारधारा को लेकर भी पाठ पढ़ाया जाएगा। प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी तो वहीं गोसेवा भी करनी होगी। राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बने जिला अध्यक्षों से पार्टी की अपेक्षा को लेकर बात करेंगे। बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्षों को पार्टी की तरफ से अधिकार संपन्न बनाया जा रहा है। किसी भी चुनाव में टिकट वितरण में जिला अध्यक्षों की सहमति अनिवार्य रहेगी। इतना ही नहीं संगठन में कोई भी नियुक्ति इन्हे विश्वास में लिए बिना नहीं होगी। केन्द्रीय संगठन के ये सीधे संपर्क में रहेंगे और अपनी रिपोर्ट भी आनलाइन ही भेजेंगे। इसके आधार पर प्रत्येक तीन माह में इनके काम का आकलन भी होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow