जब एक दूसरे के गले मिले राजनीतिक विरोधी पीसी और भगवान,दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशियां मनाईं

Oct 21, 2025 - 15:12
 0  202
जब एक दूसरे के गले मिले राजनीतिक विरोधी पीसी और भगवान,दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशियां मनाईं

राजनीति का मंच हो तो नेता एक दूसरे के जानी दिस्मन दिखाई पड़ते हैं। लेकिन और कोई मौका हो तो वही नेता एक दूसरे के गले मिलते और आपस में सुख-दूख बांटते भी नजर आते हैं। ऐसा ही मामला सोमवार यानि दीपावली के मौके पर देखने को मिला। दरअसल मौका था कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के जन्मदिन का। एक तो दिवाली ऊपर से पूर्व मंत्री का जन्मदिन। पार्टी के कार्यकर्ता और उनके समर्थक सुबह से ही निवास पर भीड़ लगा कर खड़े थे। जैसे ही पूर्व मंत्री घर से बाहर आए तो कार्यकर्ताओं की तरफ से गले मिलना और मिठाई खिला कर बधाइयां देने का सिलसिला शुरु हो गया। उसी भीड़ में अचानक एक ऐसे नेता की इंट्री होती है जिसकी शायद किसी ने कल्पना नहीं की होगी। वो नेता कोई और नहीं बल्कि साल 2023 में भोपाल की लक्षिण-पश्चिम विधानसभा से पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को चुनाव हराने वाले भगवानदास सबनानी। जैसे ही भाजपा विधायक ने एंट्री माली कुछ लोगों की आंखों को यकीन ही नहीं हो रहा था लेकिन सामने जो हो रहा था वो सब यथार्त था। भाजपा विधायक सबनानी ने पूर्व मंत्री के घर जाकर बड़ी विनम्रता से उनको जन्मदिन और दुपावली की बधाई दी। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे के गले लगे और दोनों नेताओं ने एक दूसरे को अपने हाथों से मिठाई खिला कर दिवाली और बर्थडे सैलीब्रेट किया। बाहर आने पर भगवानदास सबनानी ने कहा पीसी शर्मा एक अच्छे नेता होने के साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। इसी लिए उनके खुशी के मौके पर बधाई घर पर दी जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow