जनसुनवाई में बेटी ने पिता के खिलाफ की शिकायत कहा पापा नहीं पढ़ने देते पढ़िए पूरी खबर मुखबिर पर
भोपाल में आयोजित जन सुनवाई के दौरान एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग छात्रा अपने पिता की शिकायत लेकर पहुंची और उसने कहा कि मेरे पिता मुझे पढ़ाई नहीं करने दे रहे हैं, मैंने संस्थाओं में रहकर आठवीं तक की पढ़ाई पूरी की है। अब वह पढ़ाई नहीं करवाना चाहते हैं लेकिन मैं पढ़ाई करना चाहती हूं। ऐसे में मुझे शासकीय नवीन कन्या छात्रावास में प्रवेश दिलाया जाए। यह गुहार कमलानगर इलाके में रहने वाली एक छात्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान आवेदन देते हुए कलेक्टर से लगाई है। छात्रा की गुहार सुनते हुए एडीएम ने मामला पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है। छात्रा ने कहा कि वो शासकीय नवीन कन्या स्कूल में आठवीं कक्षा में फेल हो गई थी, तो पिता ने उसे पेपर नहीं देने दिया था। जिसके कारण वो बालिका गृह गई और आठवीं कक्षा के पेपर दिए थे और फिर वो पास हुई। छात्रा ने कहा कि वो आगे पढ़ाई करना चाहती है लेकिन उसके पिता अपशब्दों का प्रयोग करते हैं और मारपीट भी करते हैं, इस वजह से उसे अलग-अलग संस्थाओं में रहना पड़ा। अब संस्था से निकल कर वो आगे की पढ़ाई करना चाहती है। इस जनसुनवाई के दौरान अलग-अलग मामले भी आए। करीब 103 मामले जनसुनवाई में आए जिनके निराकरण का पूरी तरह से प्रयास किया गया है।
What's Your Reaction?