BJP के सहयोग सेल का बढ़ा 'दायरा' प्रदेश कार्यालय में मंत्री और जिला कार्यालय में सांसद-विधायक करेंगे संवाद प्रदेश अध्यक्ष खुद कर रहे निगरानी

Apr 1, 2026 - 07:51
 0  67
BJP के सहयोग सेल का बढ़ा 'दायरा' प्रदेश कार्यालय में मंत्री और जिला कार्यालय में सांसद-विधायक करेंगे संवाद प्रदेश अध्यक्ष खुद कर रहे निगरानी

मध्य प्रदेश भाजपा के नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को लगातार खुश करने की कवायद की जा रही है। पार्टी चाहती है कि प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद के लिए मंत्री और पार्टी पदाधिकारी अप्रैल के पूरे माह उपलब्ध रहे। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत या समस्या के लिए मंत्रियों से मिल सकता है। प्रदेश कार्यालय की तरह ही जिलों में सांसद और विधायक बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए एक निश्चित दिन पर दो घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्या के समाधान के लिए जिलों से लेकर प्रदेश स्तर तक सहयोग सेल काम करेगी। गौरतलब है कि मंत्री, सांसद और विधायकों को समस्याएं बताने वाले कार्यकर्ताओं की मदद के लिए भाजपा की तरफ से सहयोग सेल बनाई गई है। इसकी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था की गई है। अब प्रदेश कार्यालय की सहयोग सेल में आने वाले आवेदन अथवा जनहित से जुड़े विषय संगठन व कार्यकर्ता केंद्रित होंगे। आवश्यक विषयों के लिए जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद और प्रदेश पदाधिकारियों के अनुशंसा पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न किए जाएंगे।सेल में मंत्रियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक व्यवस्था चार्ट पार्टी की जिला, मंडल, बूथ स्तर तक की बैठकों, कार्यक्रमों एवं पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ के दायित्ववान कार्यकर्ताओं तक विधिवत रूप से पहुंचाएं जाएंगे और भाजपा जिला, संभाग कार्यालयों के सूचना बोर्ड में चस्पा किया जाएंगे। संबंधित मंत्रियों एवं प्रदेश पदाधिकारी बैठक व्यवस्था का चार्ट पार्टी के इंटरनेट मीडिया ग्रुपों में समय-समय पर अनिवार्य रूप से पोस्ट किए जाएंगे। अप्रैल में प्रदेश कार्यालय में उप मुख्यमंत्री शुक्ल सहित 26 मंत्री उपलब्ध रहेंगे। पिछले महीने त्योहारों के चलते मंत्रियों ने सहयोग सेल पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जिसकी भरपाई अप्रैल के महीने में की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल खुद सारी व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं और सहयोग सेल का लगातार फीडबैक भी ले रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow