कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पहुंचे पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दिया शक्तिपीठ का आमंत्रण

Feb 5, 2026 - 12:20
 0  208
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पहुंचे पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दिया शक्तिपीठ का आमंत्रण

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने डबरा (ग्वालियर) स्थित नवग्रह शक्ति पीठ में 10 से 20 फरवरी तक आयोजित हो रहे  प्राणप्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को आमंत्रित किया है। पूर्व गृह मंत्री कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पहुंचे जहां कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व गृह मंत्री को बंद कमरे में भी लेकर गए जहां पर दोनों नेताओं ने बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक चर्चा की। इसके बाद दोनों नेता एक दूसरे का हाथ थामे कमरे से बाहर आए। गौरतलब है कि पूर्व गृह मंत्री को मध्य प्रदेश की राजनीति का चाणक्य माना जाता है। और उनकी राजनीतिक समझ के न सिर्फ सत्ता पक्ष के नेता कायल हैं बल्कि विपक्ष में भी पूर्व गृह मंत्री की बड़ी फैन फालोइंग है। खैर बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई वो तो सिर्फ दोनों नेता ही जानते हैं लेकिन जिस प्रकार से डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है ऐसे दिव्य और भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए पूर्व गृह मंत्री ने पक्ष और विपक्ष सभी नेताओं को आमंत्रित कर पुर्ण्यलाभ लेने का अनुरोध किया है। इस कार्यक्रम में देश भर से नेता,अभिनेता और संत महात्माओं के साथ लाखों लाख नागरिक पहुंचने वाले हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow