शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू 31 जुलाई तक पूरी होगी सूची
भोपाल | मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य शासन के निर्देश के बाद निगम प्रशासन ने पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी विभागों से पात्र कर्मचारियों की जानकारी जुटाकर सूची तैयार की जा रही है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों, विभागाध्यक्षों और अन्य कार्यालयों को पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि शासन ने 31 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी करने का समय दिया है, लेकिन कोशिश है कि तय समय-सीमा से पहले ही काम पूरा कर लिया जाए।
प्रदेश में पदोन्नति पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। हाल ही में यह स्पष्ट किया जा चुका है। विधानसभा सचिवालय ने भी 2 जुलाई को 12 अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए थे।
निगम के अपर आयुक्त वरुण अवस्थी ने कहा, "शासन के निर्देशों के अनुसार पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार पदोन्नति दी जाएगी। सभी विभागों की सूची तैयार की जा रही है। 31 जुलाई तक का समय निर्धारित है, उससे पहले ही प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।"
What's Your Reaction?