स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने घायल बालक का कराया इलाज डाक्टरों को दिया निर्देश
सागर दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वापसी के दौरान विदिशा–भोपाल मार्ग पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल अपना काफिला रुकवाकर मौके पर अचेत अवस्था में घायल बालक को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए फॉलो वाहन से बालक को तुरंत निकटतम अस्पताल पहुंचाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकीय स्टाफ को आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बालक अंकित कुमार यादव को समय पर निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। बालक का स्वास्थ्य स्थिर है। घटना के संबंध में स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?