कांग्रेस में किसी को 'निपटाना' हो तो धुर विरोधी नेता एक साथ हो जाते हैं तस्वीर खुद बयां कर रही

May 31, 2026 - 18:32
 0  157
कांग्रेस में किसी को 'निपटाना' हो तो धुर विरोधी नेता एक साथ हो जाते हैं तस्वीर खुद बयां कर रही

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच ऐसी दोस्ती है जैसे सांप और नेवले की होती है। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष अचानक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर पहुंचे। तस्वीर में तो याराना बहुत पुराना लग रहा है। लेकिन यह याराना सिर्फ किसी को निपटाने तक ही सीमित है। क्योंकि दोनों नेता आम तौर पर एक मंच पर कभी दिखते नहीं हैं। दोनों नेता एक ही पार्टी में भले हैं लेकिन दोनों युवा नेता हैं और दोनों नेताओं की अपनी-अपनी महत्वकांक्षाएं हैं जिसके कारण यह दोनों नेता नदी के दो किनारे जैसे हैं जो आपस में कभी मिल नहीं सकते। लेकिन अब जब ये नेता मिले ही हैं तो इस बात में कोई सक नहीं कि यहां पर संगठन की बात तो हुई नहीं होगी। बात हुई होगी तो राज्यसभा चुनाव और कांग्रेस की तरफ से बनाए जाने वाले उम्मीदवार को लेकर ही चर्चा हुई होगी। असल बात तो यह भी है कि जीतू पटवारी खुद भी राज्यसभा जाना चाहते हैं लेकिन उनको कोई कहने वाला नहीं है कि आप राज्यसभा क्यों नहीं जा रहे। और अध्यक्ष होने के नाते वो खुद मजबूती के साथ अपना पक्ष रखने में संकोच कर रहे हैं। लिहाजा अब जीतू पटवारी चाहते हैं कि उमंग सिंघार उनके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व से पैरवी करें। तीन दिन पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने भी गए थे जिसमें राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई है। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें एक बार फिर दिल्ली बुलाया भी है जिससे उम्मीदवार चयन पर अंतिम मुहर लगाई जा सके। मुखबिर को मिली सूचना के अनुसार पटवारी क्रास वोटिंग से भी डर रहे हैं यही वजह है कि वो खुद के लिए पैरवी करने के बजाय चाहते हैं कि कोई और उनके लिए पैरवी करे जिससे जिससे चुनाव में कहीं ऊंच-नीच की स्थिति बनती है तो उन पर सारा दोष भी न आए। साथ ही जिस प्रकार से पूर्व सीएम कमलनाथ का राज्यसभा चुनाव के लिए नाम उछला है उससे दोनों नेता हैरान और परेशान हैं। इस लिए दोनों नेताओं की यह मुलाकात सियासी गलियारे का टंप्रेचर हाई कर रही है। फिलहाल मुलाकात को दोनों नेता सिष्टाचार मुलाकात कह कर किसी भी राजनीतिक चर्चा से दूर होने का प्रयास कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow