राहुल गांधी का पीएम मोदी को खुला चैलेंज लेकिन महापंचायत में दिखी कांग्रेस की गुटबाजी

Feb 24, 2026 - 17:33
 0  76
राहुल गांधी का पीएम मोदी को खुला चैलेंज लेकिन महापंचायत में दिखी कांग्रेस की गुटबाजी

भोपाल में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान महाचौपाल में राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर अमेरिका का दवाब है। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक खुला चैलेंज भी दिया है। कांग्रेस द्वारा यह चौपाल भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में भोपाल के जवाहर चौक में आयोजित की गई थी। राहुल गांधी ने सभा के दौरान पीएम मोदी को चैलेंज करते हुए कहा कि दम है, तो डील को रद्द करके दिखाएं इन पर अमेरिका का दबाव है। राहुल गांधी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि मोदी पर अमेरिका का दबाव है। अमेरिका के पास 'ऐप्स्टीन की फाइल्स हैं' अडाणी का केस है। इसलिए वो इस डील को कैंसिल नहीं कर सकते। आज डेटा सबसे महत्वपूर्ण चीज है। यह डेटा की सेंचुरी है। जिसके पास भी डेटा है वह जीतेगा। हिन्दुस्तान के पास सबसे ज्यादा डेटा है. दूसरे नंबर चाइना है। हिन्दुस्तान के डेटा के बिना अमेरिका चाइना का मुकाबला नहीं कर सकता है। नरेंद्र मोदी ने हमारा डेटा भी चाइना को दे दिया। टेक्सटाइल इंडस्ट्री को खत्म कर दिया उसके बाद अमेरिका कहता है कि हम बांग्लादेश को मदद करेंगे। एक तरफ राहुल गांधी पीएम मोदी पर निशाना साध रहे थे दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने महापंचायत से दूरी बना रखी थी। हालांकि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ नेताओं का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। राहुल गांधी के साथ मंच पर जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, विक्रांत भूरिया, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, विवेक तंखा , अजय सिंह जैसे नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow