हेलीकॉप्टर और बोमा से कृष्ण मृगों और नीलगायों को पकड़ने का अभियान जारी,501 कृष्ण मृग और 59 नीलगाय पकड़ाए
मध्यप्रदेश के राजस्व क्षेत्र में कृष्ण मृग एवं रोजड़ों द्वारा फसलों को नुकसान पहुँचाने की समस्या के निदान के लिये दक्षिण अफ्रीका की कंजरवेशन सॉल्यूशन एवं वन विभाग की टीम द्वारा हेलीकॉप्टर और बोमा से कृष्ण मृगों को पकड़ने का अभियान चल रहा है। शुक्रवार को शाजापुर जिले की तहसील लाहौरी बड़ला गाँव में बोमा लगाया गया। लाहौरी, सिंगारचोरी, पिपलिया इंदौर, नया समाजखेड़ा, खोरिया, विकलाखेड़ी, मुल्लाखेड़ी, पिपलिया गोपाल, छजियाजीपुर, सनकोटा और बोपा का डेरा गाँव से 59 नीलगाय को खेतों से पकड़ कर राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में छोड़ा जा रहा है। इस अभियान में अभी तक 501 कृष्ण मृग और 59 नीलगाय को पकड़ कर अन्यत्र संरक्षित क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में छोड़ा गया। इससे किसानों को होने वाले फसल नुकसान में कमी आयेगी और कृषकों की समस्या का निदान होगा। देश में इस तरह का यह पहला अभियान है।
What's Your Reaction?