विवेक शेजवलकर बने भाजपा के चुनाव अधिकारी,चार सहायकों के साथ शेजवलकर कराएंगे संगठनात्कम चुनाव
भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरु होते ही संगठन चुनाव की तैयारियां भी शुरु हो चुकी है| चुनाव को देखते हुए भाजपा की ओर से विवेक शेजवलकर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है| शेजवलकर के अलावा चार सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं| इनमें जीतू जिराती,अर्चना चिटनिस,रजनीश अग्रवाल और डॉ. प्रभुलाल जाटव के नाम शामिल हैं| भाजपा संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान आरंभ होते ही मंडल अध्यक्ष के लिए जमावट शुरु हो गई है| मध्यप्रदेश में संगठन के चुनाव दस नवंबर को शुरु हो जाएंगे| इसको लेकर 21 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है| बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,नवनियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी विवेक शेजवलकर और चारों सह चुनाव अधिकारी सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे| इस बार के संगठनात्मक चुनाव की खास बात यह है कि मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक के पदों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है|
What's Your Reaction?