भोपाल में पानी का 'शटडाउन' अगले 36 घंटे तक पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगी आधी राजधानी

Jun 2, 2026 - 20:41
 0  62
भोपाल में पानी का 'शटडाउन' अगले 36 घंटे तक पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगी आधी राजधानी

इंदौर के बाद भोपाल में जल शंकट की स्थिति निर्मित हो गई है। शहर की करीब आधी आबादी अगले ढाई दिनों तक पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसने वाली है जिसका आगाज़ मंगलवार सुबह से हो चुका है।नगर निगम ने घोषणा की है कि कोलार जलप्रदाय परियोजना की ग्रेविटी मेन पाइपलाइन में आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते मंगलवार सुबह 10 बजे से बुधवार सुबह 10 बजे तक पाइपलाइन को पूरी तरह बंद रखा जाएगा, जिसके बाद सप्लाई सामान्य होने में करीब 36 घंटे का समय लग सकता है। इस शटडाउन का सीधा असर भोपाल के कई वीआईपी और रिहायशी इलाकों पर पड़ेगा। प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्रों में शाहजहानाबाद, निशातपुरा, हमीदिया रोड, मोती मस्जिद, शाहपुरा, त्रिलंगा, अरेरा कॉलोनी, तुलसी नगर, शिवाजी नगर, चार इमली, चूना भट्टी, कोलार बस्ती, नेहरू नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, एमपी नगर और गुलमोहर कॉलोनी शामिल हैं। इन इलाकों के घरों के साथ-साथ अस्पतालों, स्कूलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों को सख्त हिदायत दी है कि वे शटडाउन शुरू होने से पहले ही अपनी जरूरत के मुताबिक पर्याप्त पानी का स्टॉक कर लें और उपलब्ध पानी का बेहद समझदारी व किफायत से इस्तेमाल करें। नगर निगम की इस चेतावनी की जानकारी सभी नागरिकों को नहीं हो पाई थी। जिसके कारण पहले दिन ही अधिकतर क्षेत्रों में कालोनी वालों को संघर्ष करते पाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow