विश्व सत्य की नहीं 'शक्ति की सुनता है' इसलिए 'सशक्त बनो' संघ प्रमुख मोहन भागवत ने युवाओं से संवाद में कहीं बात

Jan 3, 2026 - 19:44
 0  72
विश्व सत्य की नहीं 'शक्ति की सुनता है' इसलिए 'सशक्त बनो' संघ प्रमुख मोहन भागवत ने युवाओं से संवाद में कहीं बात

भोपाल के दो दिवसीय दौरे पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अलग-अलग सत्रों में आयोजित व्याख्यान में समाज के हर वर्ग को संबोधित कर एकजुट और सशक्त बनाने के लिए कहा है। संघ प्रमुख ने कहा संघ को भाजपा से न जोड़ें, वह समाज निर्माण का संगठन है' मोहन भागवत ने कुछ महत्वपूर्ण बातों का जिक्र करते हुए युवाओं से कहा कि देश के विकास के लिए स्वयं से पहले देश को रखें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं जिसके लिए संघ में आकर तैयार होने का आग्रह भी किया। भागवत ने कहा कि विश्व सत्य की नहीं, शक्ति की सुनता है, इसलिए भारत को सशक्त और संपन्न बनाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदुत्व एक मनोवृत्ति है, कोई जाति नहीं, और संघ को भाजपा या किसी राजनीतिक दल से जोड़कर नहीं देखना चाहिए, बल्कि यह समाज को जोड़ने का कार्य करता है। भागवत ने बताया कि संघ कोई अर्धसैनिक संगठन नहीं है और वर्दी व शारीरिक अभ्यास के बावजूद इसका उद्देश्य समाज का निर्माण है, जिसमें हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है जिसके तहत मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल आए थे। उनके संबोधन में शुक्रवार को भाजपा के की बड़े नेता भी शामिल हुए थे जिसमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान,पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा हितानंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में वही लोग शामिल थे जो संघ की ओर से अपेक्षित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow