मध्य प्रदेश BJP की नई प्रदेश कार्यसमिति कैसी होगी और किस वर्ग को कितना महत्व मिलेगा पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर
मध्य प्रदेश भाजपा में प्रदेश कार्यसमिति को लेकर काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश नेतृत्व की तरफ से नाम भी लगभग तय हो चुके हैं। और अब कार्यसमिति को घोषित करने की कुछ औपचारिकताएं पूरी होनी बांकी है उसके बाद बहुप्रतीक्षित कार्यसमिति घोषित कर दी जाएगी।
नई कार्यसमिति कैसी होगी?
कुल सदस्य: प्रदेश अध्यक्ष + 106 सदस्य
महिलाएं: 35
SC/ST: 9 सदस्य
विशेष आमंत्रित: 26 सदस्य
60% नए चेहरे होंगे
कार्यसमिति की घोषणा के बाद ओरछा में पहली बैठक प्रस्तावित है। और अगर घोषणा मई में हो गई तो बैठक मई-जून में हो जाएगी। गौरतलब है कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करना है। इसलिए विंध्य, महाकौशल, बुंदेलखंड से नए चेहरे ज्यादा शामिल करने की संभावना है। प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा होते ही भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर खत्म हो जाएगा और उसके तुरंत बाद ओरछा में बैठक कर भाजपा पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी। अगले साल से चुनावी दौर शुरु हो रहा है इस लाए प्रदेश नेतृत्व चाहता है कि प्रदेश कार्यसमिति में जिन्हें शामिल किया जाए वो चुनावी प्रक्रिया में दक्ष हों और उनकी चुनावी कुशलता का फायदा पार्टी को सीधे मिल सके।
What's Your Reaction?